Giridih News :होली में नहीं मिला मानदेय, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर करेंगी जलसहिया

Giridih News :त्योहारों के उल्लास के बीच गिरिडीह जिले की महिला जलसहियाओं के घरों में मायूसी छायी है. पेयजल व स्वच्छता विभाग प्रमंडल एक और दो के रवैये से क्षुब्ध होकर जलसहिया संगठन ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है.

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनका बकाया मानदेय भुगतान नहीं हुआ, तो आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर की जलसहिया कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करेंगी. जलसहिया संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष देवंती देवी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महीनों पहले लंबित मानदेय के लिए आवंटन विभाग को भेज दिया गया था. इसके बावजूद गिरिडीह के दोनों प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं ने मानदेय रोक रखा गया है.

एक वर्ष से नहीं हुआ है भुगतान

संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि केवल 2000 मासिक पर काम करने वाली इन महिलाओं का एक वर्ष का मानदेय बकाया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है. कहा कि होली से पहले भुगतान का आश्वासन मिला, लेकिन वह भी खोखला साबित हुआ. महिलाओं का कहना है कि एक तरफ सरकार नारी शक्ति का सम्मान करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर विभाग के अधिकारी उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं. संगठन ने इस आंदोलन की विधिवत सूचना कार्यपालक अभियंता के साथ-साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पेयजल व स्वच्छता मंत्री तथा जिला प्रशासन को पत्र लिखकर दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >