Giridih News :तिसरी व गावां प्रखंड में हो रहा क्वार्टज पत्थरों का अवैध खनन

Giridih News :तिसरी-गांवा प्रखंड के जंगलों से इन दिनों सफेद क्वार्टज पत्थरों का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है. प्रतिदिन लाखों रुपये के सफेद पत्थर की तस्करी हो रही है.

सूत्रों के अनुसार पत्थर तिसरी प्रखंड की बरवाडीह पंचायत के घंघरीकुरा कन्हाई व गावां के जमडार समेत अन्य जंगल क्षेत्र से निकाला जाता है. 10 पहिया वाहनों में भरकर इन पत्थरों को पश्चिम बंगाल के आसनसोल, दुर्गापुर समेत पाउडर मिलों में खपाया जाता है. बताया जाता है कि सादे पत्थर का जिले भर में एक-दो व्यक्तियों के पास ही लाइसेंसी है. उनके माध्यम से तिसरी, गांवा में पत्थर तस्करों को पत्थर मुहैया कराया जाता है.

पश्चिम बंगाल के आसनसोल, दुर्गापुर समेत पाउडर मिलों में होती है सप्लाई

तिसरी व गावां के जंगलों से रात में पत्थर निकाल कर जमुआ-गिरिडीह सड़क से ले जाया जाता है. तस्करों के पास पर्याप्त कागजात होते हैं. बताया जाता है कि कागजात फर्जी रहते हैं, लेकिन इन्हीं कागजातों के सहारे पत्थर आसनसोल, दुर्गापुर, गिरिडीह समेत अन्य जगहों पर खपाया जाता है. इस घोरखधंधे में गांवा-तिसरी और जमुआ के कई सफेदपोश शामिल हैं. इसके कारण तस्करों धड़ल्ले से पत्थर की खनन कर मालामाल हो रहे हैं. वहीं, राज्य सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे हैं.

ऐसे लोगों को चिह्नित कर होगी कार्रवाई : रेंजर

इस बाबत रेंजर अनिल कुमार ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व सूचना मिली थी कि उक्त प्रखंडों से पत्थरों की तस्करी की जा रही है. इसके बाद लगातार कार्रवाई और छापेमारी की गयी. इसके कारण धंधा पूरी तरह बंद हो गया था. यदि फिर ऐसे कार्य होने की सूचना मिलती है, तो अवैध कारोबारियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि वन विभाग भी चुस्त है. किसी भी सूरत में जंगल क्षेत्र में ऐसा कोई भी अवैध कार्य होने नहीं दिया जायेगा. जंगल क्षेत्र की हर तरह से सुरक्षा के लिए कर्मी मुस्तैदी हैं. वनभूमि में किसी तरह का कोई गैरकानूनी काम होने नहीं दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >