होटल में तोड़फोड़, संचालक को मारकर किया घायल

देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा स्थित होटल में खाना खा रहे ग्राहक के साथ गाली गलौज करने से मना करने पर होटल में तोड़फोट व संचालक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है.

देवरी. देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा स्थित होटल में खाना खा रहे ग्राहक के साथ गाली गलौज करने से मना करने पर होटल में तोड़फोट व संचालक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट की यह घटना बुधवार दोपहर एक बजे की है. घटना देवा लाइन होटल में घटी. मारपीट में होटल संचालक देवानंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में मारपीट करने वाले एक युवक को भी पैर में चोट लगी है. दोनों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाने के बाद गंभीर रूप से घायल होटल संचालक को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. देवानंद यादव ने बताया कि बुधवार की दोपहर बाद तीन बाइक से दस युवक आये होटल में पूर्व से खाना खा रहे दूसरे ग्राहक को गाली गलौज करने लगे. मना करने पर सभी उसके साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान होटल में तोड़फोड़ भी की. हो-हल्ला सुन आसपास के लोग जमा हो गये, तब सभी भागने लगे. मारपीट कर रहे एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है. इस बाबत देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिली है. मामले की जांच चल रही है. इस मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >