गिरिडीह पहुंचीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, बेंगाबाद में हुआ भव्य स्वागत

झामुमो नेता हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह पहुंचीं, तो बेंगाबाद में झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार (20 मार्च) को गिरिडीह पहुंचीं. गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में झामुमो नेता कल्पना सोरेन का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

गांडेय के बेंगाबाद पहुंचीं कल्पना सोरेन

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंचीं हैं. गिरिडीह पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन सीधे गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद पहुंचीं. यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.

सालखन सोरेन की पत्नी से मिलने पहुंचीं कल्पना सोरेन

बेंगाबाद पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन सीधे गांडेय के पूर्व विधायक स्व सालखन सोरेन की पत्नी से मिलने के लिए उनके घर पहुंचीं. उनसे मुलाकात की और काफी देर तक दोनों ने बातचीत की.

गांडेय विधानसभा के झरगट्टा पहुंचीं हेमंत सोरेन की पत्नी

दिवंगत सालखन सोरेन की पत्नी से मुलाकात के बाद कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र के झरगट्टा गईं. यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुईं. कल्पना सोरेन के साथ चंपाई सोरेन कैबिनेट में मंत्री बेबी देवी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद समेत कई झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हैं.

Also Read : झारखंड के गांडेय में पांचवें फेज में 20 मई को होगा विधानसभा का उपचुनाव, डॉ सरफराज अहमद के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगीं, गांडेय उपचुनाव पर होगी चर्चा

झरगट्टा में कल्पना सोरेन झामुमो के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी. गांडेय उपचुनाव पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी. गांडेय विधानसभा सीट पर लोकसभा 2024 के साथ ही उपचुनाव होने जा रहा है. डॉ सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी. लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा कर दी थी.

5वें चरण में 20 मई को गांडेय विधानसभा सीट पर होगी वोटिंग

गांडेय विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में वोटिंग होगी. 20 मई को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. चर्चा है कि कल्पना सोरेन गांडेय के विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read : झारखंड: गांडेय से जेएमएम विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा, विधानसभा सचिवालय से अधिसूचना जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >