'बचपन से सुदिव्य सोनू समर्पित रहे JMM के लिए', गिरिडीह में पत्रकारों से बात करते वक्त भावुक हुए CM हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सुदिव्य सोनू के योगदान को याद करते हुए भावुक होकर कहा कि उनके जाने से सरकार को भारी क्षति हुई है.

गिरिडीह : झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने और शोककुल परिवार को ढांढस बंधाने गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज का दिन सरकार और पूरे झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के लिए अत्यंत दुखद है. उन्होंने बताया कि देर रात जब सुदिव्य सोनू को सीवियर हार्ट अटैक आया, तो डॉक्टरों और सरकार के स्तर पर उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

बचपन से झामुमो से जुड़े रहे: सीएम हेमंत सोरेन

सुदिव्य सोनू के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड और पार्टी की सेवा में समर्पित कर दिया. झामुमो में अपने बचपन के दिनों से लेकर विधायक और फिर कैबिनेट मंत्री बनने तक, वे हमेशा राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में बेहद सक्रिय रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में सुदिव्य सोनू किसी भी विषय या समस्या का बेहद बरीकी और गंभीरता से अध्ययन करते थे और उसका सटीक समाधान निकालते थे. उनके जाने से सरकार ने अपना एक सबसे कुशल साथी खो दिया है.

ये भी पढ़ें: सुदिव्य सोनू को पहले ही दी गई थी स्टेंट की सलाह, नहीं लगवाया ; रात में सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत

परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार: CM हेमंत

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि विधि के विधान के आगे इंसान का बस नहीं चलता, लेकिन आज भी इस दुखद घटना पर विश्वास कर पाना नामुमकिन सा लग रहा है. उन्होंने कहा कि आज इनके परिवार के लिए ईश्वर से क्या मांगूं, मुझे तो लगता है कि ऊपर वाला मुझे और हमारी सरकार को इतनी शक्ति दे कि हम उनकी इस भारी कमी को सह सकें." मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वे और उनकी पूरी सरकार दिवंगत मंत्री के परिवार के साथ मजबूत चट्टान की तरह खड़ी है और उनके हर सुख-दुख में हमेशा एक सहारा बनकर साथ रहेगी.

ये भी पढ़ें: सुदिव्य सोनू के पिता के आगे झुके थे गुरु जी, कहा था- आपका बेटा ले जा रहे हैं, कुछ बनाकर देंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >