Giridih News: सशिविमं बंदखारो में मना दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह

Giridih News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बंदखारो में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती और भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पा देवी, राधा देवी और प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर किया.

प्रधानाचार्य अर्जुन प्रसाद आर्य ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और संस्कार में दादा-दादी, नाना-नानी का महत्वपूर्ण योगदान होता है. ये परिवार के स्तंभ की तरह होते हैं. वे कथा-कहानियों के माध्यम से बच्चों में संस्कार का सृजन करते है. विद्या भारती ने परिवार में दादा-दादी व नाना-नानी के महत्व को बतलाने एवं उनका सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम शुरू किया है. हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि परिवार में अपने बुजुर्गों को सम्मान देंगे और उन्हें किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होने देंगे. दादा-दादी व नाना-नानी परिवार के उस वृक्ष की तरह होते हैं जो छोटों को स्नेह की शीतल छाया प्रदान करते हैं. एक उन्नत परिवार वह है जिसमें परिवार के बुजुर्ग अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं. बुजुर्ग तनाव न लें, स्वस्थ रहें और अपने परिवार को समृद्ध और सुसंस्कृत बनाएं. दादा-दादी व नाना – नानी परिवार रूपी मंदिर के देवता के समान हैं.

गीत-संगीत प्रस्तुत कर मोहा मन

भैया-बहनों ने मनमोहक गीत और नृत्य भी प्रस्तुत किए. इस कार्यक्रम में गीता कुमारी वर्मा, दशरथ पासवान, रीना कुमारी, पुष्पा कुमारी, धीरज कुमार, खुशबू कुमारी, देवंती कुमारी, प्रकाश कुमार, योगेंद्र यादव, अंजनी कुमारी, बद्री महतो, सविता देवी, भुनेश्वर पंडित, किशोर महतो, देवचंद विश्वकर्मा, दुर्गी देवी, चंद्रदेव साहू, सुंदर विश्वकर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, राधा देवी, गुलाब महतो, त्रिलोकी महतो, रीना देवी, बुधनी देवी सहित सभी भैया-बहनें उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >