Giridih News :आरा मिल किया गया ध्वस्त, चिरान लकड़ी जब्त

Giridih News :घोड़थंभा ओपी क्षेत्र की अरखांगो पंचायत के बसडुबिया गांव में मंगलवार को वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित एक आरा मिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आरा मिल को ध्वस्त कर लकड़ी जब्त कर ली गयी है.

पर्यावरण संरक्षण व अवैध लकड़ी कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान डीएफओ अंकित कुमार के निर्देश पर चलाया गया. कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने आरा मिल में लगी मशीनों के साथ बड़ी मात्रा में चिरान लकड़ी जब्त कर कर अपने साथ ले गये. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में डोरंडा के वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रभारी फॉरेस्टर अमित कुमार, प्रधान वनरक्षी महेश स्वर्णकार, परमेश्वर सोरेन, संतोष किस्कू, वनरक्षी विकास कुमार दास, कुंदन साव, दिनेश कुमार, अमर चौधरी तथा घोड़थंभा ओपी के एएसआई मुंशी यादव समेत अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे. अंधाधुंध जंगल कटाई पर ग्रामीणों ने जतायी चिंता : इधर, क्षेत्र में लगातार हो रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चिंता जतायी है. उनका आरोप है कि घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के महबूब चौक, दयालपुर, चितमाटांड़, कोड़वाडीह, ढांकोसारण समेत अन्य गांवों में अभी भी आठ से दस अवैध आरा मिल संचालित हैं. केवल एक आरा मिल पर कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है. यदि वन विभाग वास्तव में अवैध कारोबार पर रोक लगाना चाहता है, तो सभी अवैध आरा मिलों के खिलाफ समान रूप से सख्त कार्रवाई करनी होगी, अन्यथा स्थानीय वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि डोरंडा, धनवार तथा कोडरमा क्षेत्र के जंगलों से बड़े पैमाने पर अवैध लकड़ी की कटाई और तस्करी की जा रही है, जबकि विभाग की कार्रवाई सीमित स्तर तक ही सिमटकर रह गयी है. उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में संचालित सभी अवैध आरा मिलों की जांच कर निष्पक्ष एवं व्यापक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि क्षेत्र में संचालित अन्य अवैध आरा मिलों पर भी प्रभावी कार्रवाई होने के बाद ही पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को वास्तविक सफलता मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >