बीबीएमकेयू के कुलपति की पत्नी के 2 रिश्तेदारों समेत 3 की गिरिडीह में मौत

Giridih Road Accident News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कुलपति प्रोफेसर रामकुमार सिंह की पत्नी के 2 रिश्तेदारों समेत 3 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है.

Giridih Road Accident News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कुलपति प्रो रामकुमार सिंह रामकुमार सिंह की पत्नी के 2 रिश्तेदारों समेत 3 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. दुर्घटना गिरिडीह जिले में हुई है.

कुलपति की पत्नी के ममेरे और चचेरे भाई की हुई है मौत

मृतकों की पहचान कैलाश सिंह, सुरेंद्र सिंह और रंजन सिन्हा के रूप में हुई है. कैलाश सिंह और सुरेंद्र सिंह बीबीएमकेयू के कुलपति के रिश्तेदार हैं. ये लोग कुलपति की पत्नी के ममेरे और चचेरे भाई हैं. तीसरा मृतक राजीव रंजन सिन्हा कार का चालक है.

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं 2 मृतक

कुलपति की पत्नी के रिश्तेदार कैलाश और सुरेंद्र उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं. सोमवार को बाबानगरी देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह में ताराटांड़ के समीप सड़क हादसे में इन सभी लोगों की मौत हो गई. गिरिडीह में तीनों का पोस्टमार्टम कराया गया.

गांडेय में गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर हुई कारों की टक्कर

गिरिडीह जिले के गांडेय में सोमवार सुबह गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर पंडरी के पास दो कारों (जेएच 09 एपी 0452 एवं जेएच 10 बीवाई 1406) की टक्कर हो गई. इसमें एक कार में सुरेंद्र सिंह व कैलाश सिंह बैठे थे. कार को चास बोकारो के राजीव रंजन चला रहे थे.

दुर्घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

दूसरे वाहन में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलने के बाद ताराटांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

Also Read : Giridih News: सड़क हादसे में डुमरी निवासी दुकानदार की मौत

Also Read : Giridih News: तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत, एक महिला घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >