Giridih News :राशन दुकान बदलने से कार्डधारी परेशान

Giridih News :सदर प्रखंड की पिंडाटांड़ पंचायत के ग्रामीणों को राशन लेने में काफी परेशानी हो रही है. राशन कार्ड को दूसरी समिति में स्थानांतरित किये जाने से नाराज कार्डधारियों ने डीएसओ को आवेदन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है.

ग्रामीणों ने मांग की है कि उन्हें पहले की तरह ही पुरानी राशन दुकान से अनाज दिया जाये. कहा है कि पूर्व में सुग्गासार महिला विकास सहकारी सहयोग समिति लिमिटेड की जन वितरण प्रणाली दुकान से राशन उठाव कर रहे थे. वहां उन्हें नियमित और सुचारू रूप से राशन मिल रहा था. हाल ही में प्रशासन ने उनके राशन कॉर्ड को आंबेडकर महिला समूह व जागृति महिला समिति पिंडाटांड़ में स्थानांतरित कर दिया गया है. इससे राशन लेने में परेशानी हो रही है.

नयी दुकान में होता है विवाद

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि नयी समिति के संचालकों के साथ उनके संबंध सहज नहीं हैं, जिससे आये दिन विवाद होता है. डीएसओ से आग्रह किया है कि उन्हें पूर्व की भांति सुग्गासार महिला विकास सहकारी सहयोग समिति”” से ही संबद्ध किया जाये. मौके पर अझोला देवी, अनार देवी, अनीता देवी, अंजनी देवी, अंजू कुमारी, अशोक राणा, बबीता देवी, बचिया देवी, बेबी देवी, भानू देवी, भातू मंडल, भुनेश्वर पंडित, बिंदिया देवी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >