बतौर मुख्य अतिथि सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि बूथ के प्रत्येक गांव और टोलों तक पहुंचकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र लाभुक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे.
राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम करने की जरूरत
मौके पर बेंगाबाद, छोटकी खरगडीहा, लेदा एवं कोवाड़ मंडल के कार्यकर्ता उपस्थतित थे. अध्यक्षता गिरिडीह महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की. जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए गिरिडीह महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं. जिला मंत्री व सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों में राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत हुई है.
इन्होंने भी किया संबोधित
कार्यशाला को गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रो जयप्रकाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक एवं विनय सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर जिला महामंत्री सिकंदर हेंब्रम, देवराज, शिवपूजन राम, महेंद्र प्रसाद वर्मा, मनीष कुमार वर्मा, मनोज पांडेय, रघुनंदन कुशवाहा, मनोहर यादव आदि उपस्थित थे.
