गिरिडीह पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी पंचबा हाई स्कूल के पास में कुछ युवक गांजा की बिक्री कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी

मृणाल सिन्हा, गिरिडीह : गांजा तस्करों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी पचंबा थाना क्षेत्र इलाके में हाई स्कूल रोड के समीप हुई है. पुलिस ने दोनों के पास से 4 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया है. गिरफ्तार युवकों का नाम अमित कुमार साहू और सुजल कुमार साहू है.

इस मामले की पूरी जानकारी प्रेसवार्ता कर डीएसपी मुख्यालय से संजय राणा ने दी. घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी पंचबा हाई स्कूल के पास में कुछ युवक गांजा की बिक्री कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी संजय राणा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया.

Also Read: झारखंड: एएसआई विजयकांत यादव सस्पेंड, रुपये लेते वीडियो हुआ था वायरल, गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा ने लिया एक्शन

जिसमें अमित कुमार साहू के घर से 3 केजी 300 ग्राम गांजा और सुजल कुमार के घर से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया.दोनों युवकों पर पचंबा थाना में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. मौके पर डीएसपी संजय राणा, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह के समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >