Giridih News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड़ अटका लक्षीबागी के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बारा गांव का रहनेवाला था. घटना सोमवार की देर रात 10 बजे की है.

विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बारा गांव का सुरेंद्र तुरी (35) अपने घर पैदल जा रहा था. तभी बगोदर से बरकट्ठा की और जा रहे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उसे कुचल दिया. इससे उसकी मौत मौके पर हो गयी. बताया जाता है कि सुरेंद्र तुरी, पिता बासुदेव तुरी विवाह कार्यक्रम में ढोल बजाने का काम करता था. वह अटका लक्षीबागी के जीटी रोड होते हुए पैदल ही अपने घर जा रहा था.

दोषी वाहन बरकट्ठा की ओर भाग गया

घटना को अंजाम देने के बाद अंधेरे का लाभ उठाकर दोषी वाहन बरकट्ठा की ओर भाग गया. सड़क दुर्घटना की आवाज सुनकर रोड किनारे घरों के लोग जग गये. इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बगोदर पुलिस को दी गयी. तब बगोदर थाना के एएसआई आनंद कच्छप घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर बगोदर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस संदर्भ में रमेश मेहता ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन लड़की और एक लड़का छोड़ गया है. मंगलवार को बगोदर ट्रामा सेंटर के डॉ सुरेश कुमार की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किये जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. बता दे कि बीते 21 अप्रैल को ही अटका लक्षीबागी के पास ही एक व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी थी. मृतक पुच्चू ठाकुर पैदल जा रहा था. तभी एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >