Giridih News: सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, रिम्स रेफर

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड अटका में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. बताया जाता है कि हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड के चलकरी गांव की फागुनी सड़क पार कर रहीं थीं. तभी बगोदर से अटका की और जा रहे एक ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया.

बादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. इधर ट्रक चालक वाहन को छोड़कर भाग निकला. वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. घायल को इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया. वहीं चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स भेज दिया गया है. बताया जाता है कि महिला विष्णुगढ़ प्रखंड के चलकरी में रसोइया का काम करती थी. जिसकी हालात गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >