Giridih News: धनवार के माले प्रत्याशी राजकुमार यादव ने किया कार्यालय का उदघाटन

Giridih News: धनवार विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले के प्रत्याशी राजकुमार यादव ने मंगलवार को तिसरी चौक में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. श्री यादव ने कहा कि जब मैं विधायक था तो इस क्षेत्र में सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध करवाया और क्षेत्र में अनेकानेक विकास के कार्य करवाया, लेकिन इसके बाद बाबूलाल मरांडी को लोगों ने चुना और यहां की जनता अब पछता रही है.

धनवार विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले के प्रत्याशी राजकुमार यादव ने मंगलवार को तिसरी चौक में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. श्री यादव ने कहा कि जब मैं विधायक था तो इस क्षेत्र में सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध करवाया और क्षेत्र में अनेकानेक विकास के कार्य करवाया, लेकिन इसके बाद बाबूलाल मरांडी को लोगों ने चुना और यहां की जनता अब पछता रही है. जबसे बाबूलाल मरांडी विधायक बने हैं, क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया और बस भाजपा आपस में लोगों को लड़ाने का ही काम करती है. मौके पर जयनारायण यादव, मुन्ना राणा, भोला साव, लालो राय, धर्मेंद्र यादव, नारायण यादव, रामजीत मुर्मू, जागेसर मुर्मू, बालेश्वर यादव, कमलेश यादव आदि थे. इसके बाद तिसरी प्रखंड के पंचायतों में जनसंपर्क किया गया. इस दौरान मो सनाउल्लाह ने माले का दामन थामा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >