Giridih News: पिकअप वैन ने टेंपो में मारा धक्का, पांच महिला घायल

Giridih News: वैन लेकर चालक मौके से भाग गया. सभी घायलों को एंबुलेंस से तिसरी सीएचसी लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद सभी को गिरिडीह रेफर कर दिया गया. घायलों में भंडारी निवासी रेणु देवी (45), गुमगी की जयश्री देवी (44), लक्ष्मीपुर की अनु देवी (30), लेढ़वा जगरनात्था की मेनू मरांडी व कुसुम मरांडी शामिल है.

तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी हटिया गेट के पास सोमवार की शाम एक पिकअप वैन ने टेंपो में धक्का मार दिया. इसमें टेंपो सवार पांच महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं. वैन को चालक मौके पर से भगा ले गया. सभी घायलों को एंबुलेंस से तिसरी सीएचसी लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद सभी को गिरिडीह रेफर कर दिया गया. घायलों में भंडारी निवासी रेणु देवी (45), गुमगी की जयश्री देवी (44), लक्ष्मीपुर की अनु देवी (30), लेढ़वा जगरनात्था की मेनू मरांडी व कुसुम मरांडी शामिल है. थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि पिकअप वैन को थाना के पास पकड़ लिया गया है. चाकर नशे की हालत में मिला. उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >