Giridih News: होटल के बरामदे में मिला पनभरा का शव

Giridih News: शव की पहचान तिसरी निवासी 66 वर्षीय सुरेश ठठेरा के रूप में की हुई. सुरेश होटलों में पानी भरने का काम कर अपना जीविकोपार्जन किया करता था. सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया.

तिसरी थाना से लगभग तीन सौ मीटर पूर्व तिसरी-गांवा मुख्य सड़क किनारे स्थित सूर्यवंशी होटल के बरामदे में चौकी पर शनिवार की सुबह अहले सुबह को एक व्यक्ति का शव मिला. शव की पहचान तिसरी निवासी 66 वर्षीय सुरेश ठठेरा के रूप में की हुई. सुरेश होटलों में पानी भरने का काम कर अपना जीविकोपार्जन किया करता था. सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. इधर, होटल के संचालक ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को भी देर रात में होटल बंद कर वह अपने घर राणाडीह चला गया था. सुरेश होटल में ही एक चौकी पर सो गया था. शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने उसे मृत अवस्था में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >