Giridih News: भाजपा मंडल अध्यक्ष पद को लेकर हुई रायशुमारी

Giridih News: भाजपा गिरिडीह मुफस्सिल पश्चिमी भाग मंडल की एक बैठक कोवाड़ हटिया मैदान में हुई. इसकी अध्यक्षता वर्तमान मंडल अध्यक्ष भागीरथ मंडल ने की. मौके पर बतौर मंडल प्रभारी प्रकाश सेठ, सह प्रभारी बैद्यनाथ प्रसाद मौजूद थे. इस दौरान मंडल अध्यक्ष के चयन पर रायशुमारी हुई.

भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष पद के अपने पसंदीदा दावेदारों के पक्ष में प्रभारी के समक्ष विचार व्यक्त किया. रायशुमारी में वर्तमान मंडल अध्यक्ष भागीरथ मंडल, मनोज पांडेय, बैजनाथ वर्मा व विनोद मंडल का नाम आया. इस दौरान विनोद मंडल ने स्वेच्छा से अपना नाम वापस ले लिया. डेलीगेट सदस्य के रूप में सुरेश प्रसाद मंडल के नाम पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव व समर्थन मिला. मौके पर इनके अलावे राजेश कुमार वर्मा, मनोज मंडल, ओमप्रकाश सिंह, रंजन सिन्हा, अरुण राणा, राजेंद्र कुमार, अशोक यादव, बालेश्वर प्रसाद वर्मा, संजय कुमार, विनय कुमार, सुनील राणा, प्रवीण कुमार यादव, पवन गोस्वामी, जितेंद्र वर्मा, अजीत कुमार सरोज देव, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >