Giridih News: निमियांघाट में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 3 बाइक के साथ 2 गिरफ्तार

Giridih News: गिरफ्तार आरोपियों के नाम शंकर कुमार तुरी (26) पिता- जागेश्वर तुरी, ग्राम सुरही, थाना नावाडीह, जिला बोकारो और सद्दाम अंसारी (26) पिता स्व सहादत अंसारी, ग्राम सुरही, थाना नावाडीह, जिला बोकारो शामिल हैं. पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर इसरी बाजार अरगाघाट रोड के पास से चोरी हुई यामाहा मोटरसाइकिल के साथ साथ 2 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गयीं.

Giridih News| गिरिडीह, राकेश सिन्हा : गिरिडीह जिले के निमियांघाट थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है. चोरी की गयी 3 मोटरसाइकिलें बरामद की है. यह कार्रवाई गिरिडीह के डॉ विमल कुमार के निर्देश पर की गयी. घटना 27 और 28 मई की रात की है, जब इसरी बाजार अरगाघाट रोड के पास से एक यामाहा मोटरसाइकिल पंजीयन संख्या डब्लूबी 58ई 3251 की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी.

वाहन मालिक ने दर्ज करायी थी थाने में प्राथमिकी

वाहन मालिक राहुल शेख के आवेदन पर निमियांघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस निरीक्षक डुमरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की. इस दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.

पत्रकारों को संबोधित करते पुलिस पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

इसे भी पढ़ें : झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार दोनों आरोपी बोकारो जिले के हैं

गिरफ्तार आरोपियों के नाम शंकर कुमार तुरी (26) पिता- जागेश्वर तुरी, ग्राम सुरही, थाना नावाडीह, जिला बोकारो और सद्दाम अंसारी (26) पिता स्व सहादत अंसारी, ग्राम सुरही, थाना नावाडीह, जिला बोकारो शामिल हैं. पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर इसरी बाजार अरगाघाट रोड के पास से चोरी हुई यामाहा मोटरसाइकिल के साथ साथ 2 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गयीं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कार्रवाई करने वाली टीम में थे ये पुलिसकर्मी

बरामद मोटरसाइकिलें मे नीले रंग की यामाहा मोटरसाइकिल, काले रंग की पैशन प्रो, काले रंग की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल, जिसमें पैशन प्रो शामिल है. इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, एएसआई मो शमीम अख्तर एवं निमियांघाट थाना की सशस्त्र बल की टीम शामिल थी.

इसे भी पढ़ें

JEE Advanced में धनबाद के 50 छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अभिनित पांडेय को 101वीं रैंक

सीएसपी लूटने आये अपराधियों ने संचालक को मारी गोली, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा

बाबूलाल मरांडी और उनके परिवार को हेमंत सोरेन सरकार से जान का खतरा!

2 जून 2025 को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट, यहां चेक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >