Giridih News: कुरमी समाज ने 40 सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Giridih News: कुरमी समाज के बैनर तले विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहे समाज से जुड़े छात्रों के सम्मान में हरिहरधाम स्थित मैरिज हॉल में कार्यक्रम हुआ.

अध्यक्षता कुंज बिहारी महतो व संचालन रामेश्वर महतो ने किया. शुरुआत झारखंड की संस्कृति पर आधारित स्वागत गीतों से हुई. इस दौरान बगोदर प्रखंड के 40 प्रतिभागी सीजीएल, शिक्षक व अन्य परीक्षा में सफल रहे हैं. समाज ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. समाजसेवी छोटन प्रसाद छात्र ने कहा कि यह काफी गर्व की बात है जो बगोदर, सरिया और आसपास के इलाके से कुरमी समाज से के 40 प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल हुए. समाज को उम्मीद है कि सभी अपने पद का ध्यान में रखते हुए समाज को नयी दिशा देंगे. इनके कार्य से प्रभावित होकर अन्य भी आगे बढ़ेंगे. मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ हेमंती कुमारी, संत कोलंबा कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रो डॉ भुवनेश्वर महतो, कमल नारायण महतो, परमेश्वर महतो, जेई त्रिभुवन महतो, महेश महतो, झरी महतो, जगदीश महतो, लखन महतो, प्रेमचंद महतो, कैलाश महतो, जगदीश महतो, शिक्षक शंकर दयाल व रामेश्वर प्रसाद, पुष्पा पटेल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >