Giridih News: सामाजिक सशक्तीकरण के लिए संगठित होना जरूरी : भिखारी

Giridih News: झारखंड तुरी समाज सेवा संघ का 42 वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को आंबेडकर भवन में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा तुरी ने व संचालन प्रदीप तुरी ने किया.

बतौर मुख्य अतिथि भिखारी तुरी ने कहा कि सामाजिक सशक्तीकरण के लिए सभी का संगठित होना जरूरी है. कहा कि तुरी समाज में आज भी चिंतनीय ढंग से साक्षरों की संख्या कम है. उन्होंने समाज को सशक्त बनाने के लिए सभी के शिक्षित होने पर बल दिया. कहा कि समाज को अंधविश्वास, बाल विवाह, नशा जैसी कुरीतियों से बाहर निकलना पड़ेगा. जिला संयोजक ब्रजमोहन तुरी ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षित होने के साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय होने की जरूरत है. संजय भारती ने भी अपनी राय व्यक्त की. मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्णा तुरी, संजय भारती, उदय तुरी, उमेश तुरी, बालदेव तुरी, उमेश तुरी, राजू तुरी, हीरामन तुरी, मनोज तुरी, शंकर तुरी, शिबू तुरी, धनेश्वर तुरी, दिलीप तुरी, राजदेव तुरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >