Giridih News: सीएचसी के आउटसोर्सिंग कर्मियों का बेमियादी धरना शुरू

Giridih News: आउटसोर्सिंग मजदूर संघ पीरटांड़ द्वारा सोमवार को सीएचसी पीरटांड़ के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने छह सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. लोगों की मांग है कि आउटसोर्सिंग कर्मियों के कठिन परिश्रम की बदौलत ही हॉस्पिटल चल रहा. बावजूद इसके उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिलता है एवं मानदेय में भी कटौती की जाती है.

जून से सभी के मानदेय में बढ़ोतरी हुई है, पर कर्मियों को मिल नहीं रहा है. साथ में किसी भी आउटसोर्सिंग कर्मी का ईपीएफ नहीं मिला है. कई बार जिला में धरना-प्रदर्शन हुआ, वार्ता में महीने के प्रत्येक सात तारीख को मानदेय भुगतान करने का आश्वासन दिया गया, पर किसी भी पहलू पर कोई पहल नहीं हुई. सभी कर्मियों का चार माह का मानदेय बकाया है. अंततः सभी आउटसोर्सिंग कर्मी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. बकाया मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगें जब तक पूरी नहीं हो जातीं, तब तक सीएचसी में संबंधित कार्य ठप रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >