Giridih News: माले कार्यकर्ताओं ने सरिया थाना का किया घेराव

Giridih News: मंदरामो (पश्चिम) मुखिया इंद्रा देवी पर सरिया थाना कांड संख्या 179/25 के तहत हत्या का मामला दर्ज है. घटना के छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस फरार मुखिया को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. साथ ही सरिया प्रखंड के उप प्रमुख रामदेव यादव पर भी जमीन हड़पने और हथियार बंद लोगों से मजदूरों को मारने का मुकदमा दर्ज है. पुलिस इस पर भी कोई ठोस पहल नहीं कर रही है.

सरिया प्रखंड क्षेत्र के मंदरामो (पश्चिम) मुखिया इंद्रा देवी तथा सरिया प्रखंड के उप प्रमुख रामदेव यादव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे सरिया थाना गेट के पास पहुंचे तथा मुख्य द्वार पर बैठकर थाना का घेराव किया.

दो दिन पहले एसडीपीओ से मिलकर उठाई थी मांग

बता दें कि शनिवार को भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम से मिला था. इस दौरान क्षेत्र की कई समस्या को रखी. कहा कि मंदरामो (पश्चिम) मुखिया इंद्रा देवी पर सरिया थाना कांड संख्या 179/25 के तहत हत्या का मामला दर्ज है. घटना के छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस फरार मुखिया को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. साथ ही सरिया प्रखंड के उप प्रमुख रामदेव यादव पर भी जमीन हड़पने और हथियार बंद लोगों से मजदूरों को मारने का मुकदमा दर्ज है. पुलिस इस पर भी कोई ठोस पहल नहीं कर रही है. दोनों मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग रखी. छह अप्रैल को सरिया थाना घेराव का सूचना भी दी गयी. इस संबंध में एसडीपीओ ज्ञापन भी सौंपा गया है. प्रतिनिधिमंडल में माले के राज्य कमिटी सदस्य भोला लाल मंडल, पवन महतो, लक्ष्मण मंडल, नकुल मंडल, नीरज कुमार समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >