Giridih News: अपहरण की धमकी देने वाले के खिलाफ केस

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण करने की धमकी देने वाले एक युवक के खिलाफ शिकायत की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

नाबालिग के पिता ने कहा है कि 16 मार्च को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को एक युवक ने शादी व नौकरी का झांसा देकर भगाकर ले गया. अचानक बोकारो रेलवे स्टेशन से फोन आया की उनकी बेटी और उस लड़के को बोकारो आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से बरामद किया है. बोकारो पहुंचने पर पता चला कि उनकी बेटी को धनबाद सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया. इसके बाद वह धनबाद पहुंचे और अपनी बेटी को लेकर घर वापस आये. युवक अब फोन करके उनकी बेटी के अपहरण की धमकी दे रहा है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >