मंत्री एसआइआर को ले गिरिडीह के उत्सव भवन में रविवार को आयोजित झामुमो के बीएलए टू के प्रशिक्षण शिविर सह बूथ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.
महिलाएं विशेष सतर्क रहें
कार्यक्रम में जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रखंडों के बीएलए टू और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की. इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि एसआइआर में महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है. महिलाएं वधू के रूप में दूसरी जगह से आती हैं और बेटी के रूप में बाहर जाती हैं. इसलिए बूथ कमेटी अपने-अपने बूथ की महिलाओं का ज़रूरी दस्तावेज अभी से तैयार करवा लें. उन्होंने बीएलए टू व कार्यकर्ताओं से कहा कि सही नाम नहीं कटें और एक भी फर्जी वोट जुड़ें नहीं. इसके लिए बूथ लेवल पर पूरी तैयारी कर लें.
सशक्त किये जा रहे कार्यकर्ता
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि एसआइआर को लेकर झामुमो गंभीर है. बूथ कमेटी से लेकर केंद्रीय कमेटी तक के पदाधिकारियों की इस पर पैनी नजर है. राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि एसआइआर को लेकर सभी सतर्क रहें. दिक्कत होने पर वरिष्ठ पदाधिकारियों से तुरंत संपर्क करें. जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है. धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि एसआइआर में अल्पसंख्यकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
बीएलए टू व बूथ कमेटी को दिये गये जरूरी दस्तावेज
कार्यक्रम को डुमरी विधानसभा के नेता अखिलेश महतो राजू व प्रणव वर्मा ने भी संबोधित किया. रांची से आयी टीम ने एसआइआर प्रक्रिया को बहुत ही सरल तरीके से विस्तार से बताया. प्रक्रिया से संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज भी सभी बीएलए टू और बूथ कमेटी को दिये गये.
इनकी थी उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला सचिव महालाल सोरेन, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप मंडल, बबली मरांडी, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, नुनूराम किस्कू, कोलेश्वर सोरेन, गोपिन मुर्मू, बरकत अली, महाबीर मुर्मू, सन्नी रैन दिलीप रजक, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, अनामिका मुर्मू, राकेश रंजन, मेहताब मिर्जा, खुरशीद अनवर हादी, शफीक अंसारी, प्रधान मुर्मू, बिरजू मरांडी, अनवर अंसारी, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, हलधर राय, मुकेश केशरी, चांद रसीद सहित सभी प्रखंड के अध्यक्ष सचिव, पंचायत कमेटी और बूथ कमेटी के अध्यक्ष सचिव, सभी वर्ग संगठन के अध्यक्ष-सचिव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
