भुक्तभोगी बड़की सरिया निवासी दुकान संचालक सचिन स्वर्णकार ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे. इसी बीच चार बाइकों से पीछा कर रहे अपराधियों ने काला रोड सरिया में उनकी बाइक को धक्का मार दिया, जिससे असंतुलित होकर वह जमीन पर गिर पड़े. जब तक कुछ समझ पाते अपराधी सोना-चांदी के जेवर से भरे थैले लूटकर चलते बने. शोरगुल मचाने पर आसपास के दुकानदार वहां पहुंचे. स्थिति से अवगत होने के बाद सरिया पुलिस को सूचना दी गयी.
जांच के लिए की गयीं हैं कई टीम
सरिया पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन में जुट गयी. इस बाबत एसडीपीओ धनंजय राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन हर बिंदु पर जांच कर रही है. मामले के उद्भेदन को लेकर कई टीमें गठित की गयी हैं. अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.
