उपभोक्ता प्रकाश पंडित, पंकज सिंह, अब्बास अंसारी, उमेश सिंह, अनिल सिंह, बबलू सिन्हा, अजीत शर्मा, हरिहर प्रसाद सिंह समेत अन्य ने कहा कि लोगों का कहना है कि दस दिनों से अनियमित विद्युत आपूर्ति की जा रही है. सुधार का जगह लगातार बिजली आपूर्ति में कटौती की जा रही है. तीन दिनों से चौबीस घंटे में पांच घंटे से भी कम बिजली मिल रही है. 20-20 मिनट की पाली में विद्युत आपूर्ति की जा रही है. अनियमित विद्युत आपूर्ति के साथ लो वोल्टेज की समस्या है. लो वोल्टेज की समस्या महीनों से है. विभाग के द्वारा लो वोल्टेज की समस्या को ठीक करने के लिए आवश्यक पहल भी नहीं की जा रही है. उ
आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
उपभोक्ताओं का कहना है कि उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं रात में बिजली नहीं मिलने से करवट बदलकर रात गुजारनी पड़ रही है. बिजली विभाग आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा. बिजली विभाग के सहायक अभियंता रामसुंदर राम ने बताया कि डीवीसी का लाइन ब्रेकडाउन रहने की वजह से विद्युत आपूर्ति में कटौती की जा रही है. खराबी को दूर कर बुधवार से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी.
