Giridih News: धनबाद से बिहार ले जाया जा रहा था कोयला, बगोदर में चार ट्रकों को किया जब्त

Giridih News: कोयला तस्करी के खिलाफ बगोदर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अभियान चलाया. इस दौरान चार कोयला लदे ट्रकों को जब्त करने में सफलता मिली. कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जाता है कि वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि धनबाद की तरफ से कोयला लदे ट्रक बिहार की ओर जा रहे हैं.

धनबाद से बिहार कोयला ले जाये जाने की सूचना के आधार पर बगोदर पुलिस ने टीम गठित कर जीटी रोड पर छापेमारी अभियान चलाया. अटका के पास चेकिंग लगायी गयी. इस दौरान कोयला लदे चार ट्रक यूपी 61एटी 3008, जेएच 02बीइ 5505, यूपी 50बीटी 7187 व बीआर 02जीडी 9295 आते दिखे. पुलिस ने चारों को रुकने का इशारा किया, तो चारों ट्रक के चालक व खलासी वाहन से उतर कर भाग निकले. जब पुलिस ने चारों ट्रकों की जांच की, तो उसमें कोयला लदा मिला. चारों ट्रकों को जब्त कर थाना ले आया गया. सभी ट्रक तिरपाल से ढंके हुए थे. प्रभारी थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि छापेमारी में चार ट्रक अटका के पास पकड़े गये. पुलिस सभी ट्रक के कागजातों की जांच कर रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. हालांकि, इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >