चावल चोरी के आरोप में सहायक अध्यापक समेत चार गये जेल

भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 19/24 के तहत थाना क्षेत्र के तिलकडीह पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाहीबारी में चावल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किये गये चारों आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है.

देवरी.

भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 19/24 के तहत थाना क्षेत्र के तिलकडीह पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाहीबारी में चावल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किये गये चारों आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि चावल चोरी के आरोप में मुख्तार अंसारी ग्राम लकड़मरवा, सुलेमान हेंब्रम, सुनील मंडल व फ्रांसिस हेंब्रम तीनों ग्राम लाहीबारी से आवश्यक पूछताछ के बाद विवार को जेल भेज दिया गया है. आरोपियों में सुनील मंडल प्राथमिक विद्यालय कोवाटांड़ में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >