जंगल में लगी आग, सैकड़ों पेड़-पौधे झुलसे

जंगल में लगी आग, सैकड़ों पेड़-पौधे झुलसे

गांडेय. गांडेय गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित देवनडीह के जंगल में मंगलवार की शाम अचानक आग लग गयी. इससे सैकड़ों पेड़-पौधे झुलस गये, जबकि जंगल में झाड़ी व घास जलने लगे. आग फैलते देख ग्रामीणों ने हो हल्ला किया और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु पूरे जंगल में लगी आग नहीं बुझ पायी. देर शाम सात बजे तक जंगल के कुछ हिस्सों में आग लगी हुई थी. आग लगने के कारणों की जानकारी ग्रामीण नहीं दे पा रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >