Giridih News: वन विभाग ने जब्त किया ढिबरा लदा वाहन, चालक फरार

Giridih News: फोरेस्टर संजय कुमार संत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमुआ-कोडरमा रोड से एक पिकअप वेन में अवैध ढिबरा लादकर ले जाया जा रहा है. सूचना पाकर जमुआ वन रक्षी बल के साथ पेटहंडी मोड़ के पास पहुंचे.

जमुआ वन क्षेत्र के फोरेस्टर संजय कुमार संत ने बुधवार को पेटहंडी के पास कोदंबरी की तरफ से आ रही ढिबरा लदे एक पिकअप वेन को जब्त किया. फोरेस्टर संजय कुमार संत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमुआ-कोडरमा रोड से एक पिकअप वेन में अवैध ढिबरा लादकर ले जाया जा रहा है. सूचना पाकर जमुआ वन रक्षी बल के साथ पेटहंडी मोड़ के पास पहुंचे. पुलिस को देख ढिबरा लदा पिकअप वाहन चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर खेत की तरफ भाग निकला. कहा कि इसकी सूचना जमुआ वनरोपन पदाधिकारी को विधिवत कार्रवाई के लिए सूचना अग्रसारित कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >