Giridih News :वन विभाग ने जब्त किया लकड़ी बोटा लदा ट्रक

Giridih News :हरा यूकेलिप्टस पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण इस धंधा में लगे लोगों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. अब वे यूकेलिप्टस की आड़ में दूसरे पेड़ की कटाई कर यूपी ले जा रहे हैं. शनिवार को इसका खुलासा उस समय हुआ, जब यूपी के लोग हरे अंजन के पेड़ की कटाई कर पंदनाकला के पास डंप कर रखा था.

धंधेबाज डंप किया बोटा ट्रक यूपी 21इटी 1945 में लोड कर यूपी ले जाने की तैयारी में थे. इसी बीच स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी. लोगों ने ट्रक को रोकने के लिए उसके सामने कार खड़ी कर दी. सूचना मिलते ही वन विभाग के फॉरेस्टर योगेंद्र प्रसाद, एसबीओ बीरेंद्र वर्मा व लखन मरांडी पंदनाकला पहुंचे और ट्रक की जांच. जांच में काफी मात्रा में हरे अंजन पेड़ का बोटा देखकर सभी दंग रह गये. इसके बाद उक्त ट्रक को जब्त कर राजधनवार रेंज ऑफिस ले गये. फॉरेस्टर योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि ट्रक में भारी मात्रा में हरा अंजन पेड़ का बोटा लदा मिला है. इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

कार्रवाई नहीं होने से अवैध धंधेबाजों का बढ़ा मनोबल

बता दें कि बिरनी प्रखंड के अलग-अलग इलाकों से प्रतिदिन सैकड़ों हरे यूकेलिप्टस पेड़ काटकर यूपी के बड़े बड़े कारखानों में खपाया जा रहा है. लोगों ने प्रशासनिक व वन विभाग के अधिकारी को सूचना देकर कार्यवाई करने की मांग की जाती रही है. अधिकारी यूकेलिप्टस पेड़ की कटाई को छूट बताकर पला झाड़ ले रहे हैं. हरे यूकेलिप्टस पेड़ खरीदने वाले अधिकांश व्यापारी यूपी के हैं. उन्होंने बिरनी प्रखंड के कई लोगों को यबकेलिप्टस खरीदने के लिए एजेंट के रूप में रखा है, जो गांव गांव मेपेड़ खरीदने में सहयोग करते हैं. जब ट्रक में यूकेलिप्टस का हरा बोटा लोड हो जाता है, तो पेड़ खरीदने वाले लोग वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते हैं. इसके बाद वन विभाग से उनका पेड़ नहीं होने का कागजात बनाकर ऊंचे मूल्य पर यूपी के कल-कारखानों में खपाते हैं. कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों भी चुप हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >