Giridih News :रेंज कार्यालय परिसर में लगी आग, लाखों की बेशकीमती लकड़ी जली

बेंगाबाद के रातडीह स्थित वन विभाग के रेंज कार्यालय में शनिवार की रात आग लग गयी. अगलगी से परिसर में रखी दो लाख की बेशकीमती लकड़ी जलने की बात कही जा रही है.

आग लगने की जानकारी वन कर्मियों को तब लगी जब आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. चिंगारी और धुआं से घबराकर गार्ड और वनरक्षी जगे और आग बुझाने में जुट गये. सबमर्सेबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया गया, पर सफलता नहीं मिल पायी. सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने अलसुबह आग पर काबू पाया.

अगलगी के कारणों की जांच में जुटा विभाग

इस दौरान परिसर में रखे साल, आम, अकेसिया, यूकेलिप्टस, शीशम, गम्हार सहित अन्य प्रजातियों की बेशकीमती लकड़ी जल गयी. घटना में दो लाख से अधिक मूल्य की लकड़ी जलने की बात बतायी जा रही है. प्रभारी वनपाल रोहित कुमार ने बताया कि परिसर के कैंपस में रखी लकड़ियों में देर रात को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. बताया कि रात में सभी कर्मी सो रहे थे. इसलिए काफी देर बाद आग लगने की जानकारी हो पायी. अगलगी के कारणों की जांच में विभाग जुट गया है. बताया कि आगलगी से हुई नुकसान की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. विदित हो कि क्षेत्र में संचालित अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई के बाद जब्त लकड़ी लंबे समय से परिसर में रखी हुई है. इससे यहां काफी लकड़ी जमा हो गयी है. साथ ही यहां कई जब्त वाहन भी रखे हुए हैं. संयोगवश आग वाहनों तक नहीं पहुंच पायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >