चैताडीह के एसएनसीयू के बाहर स्टोर रूम में लगी आग, धुएं से मची अफरातफरी; आठ नवजात सुरक्षित

गिरिडीह के मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के एसएनसीयू में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. समय रहते आठ नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, बड़ा हादसा टला.

गिरिडीह. चैताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) के बाहर शनिवार को अचानक धुआं भर जाने से अफरातफरी मच गयी. एसएनसीयू के बाहर स्थित स्टोर रूम में लगे दीवार पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आयी है. देखते ही देखते स्टोर रूम धुएं से भर गया और इसका असर एसएनसीयू तक पहुंच गया.

बच्चों को अस्पताल से बाहर लेकर जाते परिजन

एसएनसीयू में धुआं भरने की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मी तत्काल सक्रिय हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे. नवजात बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एसएनसीयू में भर्ती सभी आठ बच्चों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला गया.

समय रहते बुझायी गयी आग

अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पंखे में लगी आग को समय रहते बुझा दिया. साथ ही बच्चों को धुएं से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. समय पर आग पर काबू पा लिये जाने और नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाल लिये जाने से बड़ा हादसा टल गया.

सभी आठ नवजात सुरक्षित : डीएस

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि एसएनसीयू के बाहर स्थित स्टोर रूम में दीवार पंखा लगा था. प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण पंखे में आग लगने की बात सामने आयी है.

ये भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी मामले में बेंगाबाद के चार सफल अभ्यर्थियों को CID का नोटिस, समीर से पूछताछ में मिले सुराग

उन्होंने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है. एसएनसीयू में भर्ती सभी आठ नवजात सुरक्षित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >