Giridih News :मारपीट मामले आठ के खिलाफ प्राथमिकी, चार जेल भेजे गये

Giridih News :देवरी थानांतर्गत भोजपुरो गांव में हुई मारपीट के मामले में आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एक पक्ष की माला देवी के आवेदन पर देवरी थाना में मामला दर्ज किया गया है.

माला देवी के आवेदन के अनुसार शनिवार चार अक्तूबर की सुबह सभी लोग अपने घर में थे. उसी समय पूर्व के विवाद को लेकर राजेश यादव, दिलीप यादव, संजय यादव, पारो यादव, प्रमिला देवी, रूबी देवी, मुंद्रिका देवी एवं दिलीप यादव सभी भोजपुरो निवासी ने अचानक गाली-गलौज देते हुए जान मार देने की नीयत से तलवार से हमला कर बेटे महावीर यादव को जख्मी कर दिया. इस हमले में पुत्री रीना देवी, बहु रिंकी देवी सहित किशोर यादव व गोपाल यादव घायल हो गये.

छिनतई का भी आरोप

आरोपियों ने सोने की चेन व दस हजार रु भी छीन लिये. आवेदन पर देवरी थाना में कांड सं 93/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों पारो यादव, संजय यादव, प्रमिला देवी व दिलीप यादव को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है. इस बाबत थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने मामले की पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >