मधुमक्खियों के झुंड के हमले में किसान चक्रधर राय (53) घायल हो गये. घटना मंगलवार को देवरी थाना क्षेत्र की ढेंगाडीह पंचायत के गादि गांव में हुई. घायल किसान का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में चल रहा है.
खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गादि गांव के चक्रधर राय मंगलवार को अपने खेत में काम करने जा रहे थे. घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के डंक मारने से उनके सिर में कई जगह चोट लगी और वे घायल हो गये.
ये भी पढ़ें: जमुआ में e-POS में नमक का स्टॉक, दुकानों में नहीं पहुंचा; गोदाम में डंप पड़ा अगस्त का आयोडीन नमक
सीएचसी देवरी में चल रहा इलाज
घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है. परिजनों के अनुसार, मधुमक्खियों के हमले के बाद किसान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. घटना से गांव में भी लोगों के बीच दहशत का माहौल है.
