सही मात्रा में अनाज बांटे डीलर : संघ

बेंगाबाद. डीलर संघ के सदस्य रामरतन राम, राजकुमार चरणपहाड़ी, विद्याभूषण राम सहित अन्य ने बताया कि प्रखंड के सभी डीलरों को सही मात्रा में अनाज उपलब्ध कराया गया है. डीलरों की जिम्मेदारी बनती है कि कार्डधारियों को सही वजन से वितरण करें. कहा कि सभी डीलरों को निर्देश दिया गया है कि पोस मशीन से […]

बेंगाबाद. डीलर संघ के सदस्य रामरतन राम, राजकुमार चरणपहाड़ी, विद्याभूषण राम सहित अन्य ने बताया कि प्रखंड के सभी डीलरों को सही मात्रा में अनाज उपलब्ध कराया गया है. डीलरों की जिम्मेदारी बनती है कि कार्डधारियों को सही वजन से वितरण करें. कहा कि सभी डीलरों को निर्देश दिया गया है कि पोस मशीन से जो वजन की मात्रा निकलती है, उसे कार्डधारी को वितरण करें.

कम वितरण करने की शिकायत मिलने पर वैसे डीलरों पर संघ भी कार्रवाई के लिए प्रशासन पर दबाव बनायेगी. कहा कि कोरोना को देखते हुए सभी डीलर सही वजन से अनाज का वितरण कर रहे हैं. एमओ दिनेश मिस्त्री का कहना है कि सभी डीलरों को दो माह का अनाज उपलब्ध कराया गया है, जिसका वितरण भी शुरू हो गया है. कार्डधारी डीलरों को सहयोग करें, ताकि सही तरीके से राशन का वितरण किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >