निशा उपाध्याय के भजनों पर भक्तिमय हुआ डुमरी, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

डुमरी के काली मंदिर परिसर में आयोजित भक्ति जागरण में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने अपने भजनों से समां बांधा। श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

पंच मंदिर प्रांगण सह काली मंदिर परिसर में बुधवार की रात भक्ति और आस्था का रंग जम गया. श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन के बाद आयोजित भक्ति जागरण में भोजपुरी स्टार व लोक गायिका निशा उपाध्याय की भक्ति प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया.

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आये. कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरी एसडीएम राजेंद्र गुप्ता, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद और थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार समेत अन्य अतिथियों ने किया.

कलाकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया

निशा उपाध्याय के ‘काली कमली वाला मेरा यार है’, ‘हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा है’, ‘मरने वाला है भगवान, बचाने वाला है भगवान’ और ‘दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं, संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं’ जैसे भक्ति गीतों पर श्रोता झूमते रहे. शिवम बाबू, खुश सिंह और मानी लाल यादव समेत अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया.

सात दिन चला भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात थे. सनातन धर्म के प्रति जागरूकता, धार्मिक चेतना और समाज व विश्व कल्याण की कामना से पंच मंदिर प्रांगण सह काली मंदिर परिसर में 19 से 25 अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हुआ. कथा का वाचन आचार्य श्री शंकर शरण ने किया. 26 अगस्त को पूर्णाहुति और भंडारा के बाद रात में भक्ति जागरण आयोजित किया गया.

डुमरी सहित आसपास के क्षेत्रों से भी पहुंचे श्रद्धालु

आयोजक विजय प्रसाद जायसवाल ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक वातावरण को मजबूत करते हैं. जागरण में डुमरी सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kumar jais

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >