Giridih News : परीक्षा केंद्र बदलने की मांग, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Giridih News : सरिया कॉलेज के स्नातक सेमेस्टर तीन के विद्यार्थियों का अचानक बदल दिया गया सेंटर

Giridih News : सरिया कॉलेज का अचानक परीक्षा केंद्र बदले जाने पर सेमेस्टर तीन के विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन सौंपा. इसमें परीक्षा केंद्र नहीं बदलने की मांग की. कहा कि सरिया कॉलेज से झारखंड कॉलेज डुमरी की दूरी काफी अधिक है. साथ ही इस रूट में सरिया से कोई नियमित गाड़ी भी नहीं चलती है. इसके कारण उन्हें आने-जाने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा. नये परीक्षा केंद्र जाने के लिए परीक्षार्थियों को रेलवे फाटक के जाम में घंटों फंसना होगा. इन दिनों ओवरब्रिज का निर्माण होने के कारण जाम की समस्या काफी बढ़ गई है. ऐसी स्थिति में समय पर डुमरी पहुंचने में परेशानी होगी. विद्यार्थियों को कुलगो में टोल टैक्स भी देना होगा. विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र बिरनी या राजधनवार करने की मांग की है. आइसा, अभाविप समेत कई छात्र संगठनों ने केंद्र बदलने का विरोध किया है.

छात्र संगठनों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम :

भाकपा माले का की छात्र इकाई आइसा के प्रखंड सचिव अमन कुमार पांडेय तथा पूर्व छात्र संघ के संयुक्त सचिव कुश कुशवाहा ने कहा कि विश्वविद्यालय केंद्र में बदलाव नहीं किया, तो विरोध किया जायेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन अपने निर्णय को वापस ले. वहीं, राहुल कुमार मंडल ने कहा कि वर्षों से सरिया महाविद्यालय का सेंटर आदर्श कॉलेज राजधनवार रहा है. लेकिन, अचानक परीक्षा केंद्र को बदलने से छात्र परेशान हैं. छात्र हित में केंद्र आदर्श कॉलेज राजधनवार में ही रहने दिया जाये. विश्वविद्यालय के इस निर्णय से छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. विनोबा भावे छात्र संघ के निवर्तमान सचिव सह अभाविप के आदर्श कुमार तर्वे ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन से झारखंड कॉलेज डुमरी से परीक्षा केंद्र हटाने तथा बिरनी या राजधनवार के किसी कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है. कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने निर्णय को वापस नहीं लेता है, तो छात्र हित में आंदोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >