Giridih News :जनता दरबार में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Giridih News :डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं. डीसी ने एक-एक कर उपस्थित लोगों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिये.

डीसी ने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन व आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है. इससे ना केवल लोगों की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूत होता है. जनता दरबार में 42 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक समस्या, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड आदि से संबंधित थे. कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया.

अधिकारि त्वरित करें

कार्यवाही

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही के साथ काम करें, ताकि जनता को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े. साथ ही सभी आवेदनों को जन समाधान पोर्टल पर निश्चित रूप से तय समय सीमा के अंदर अपलोड करना सुनिश्चित करें. यह पोर्टल विशेष रूप से जन समस्याओं का त्वरित निष्पादन और करवाई से ऑनलाइन अवगत करने हेतु बनाया गया है. जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >