Giridih: आने वाली थी बेटियों की बारात, एक दिन पहले ही जलकर खाक हुआ आशियाना

Giridih (गांडेय): बुधवार को अपनी दो बेटियों की शादी की पूरी तैयारी कर एक बाप कुछ राहत की सांस ले रहा था कि एक दिन पहले सभी सामानों सहित पूरा घर जलकर खाक हो गया. शादी के लिए रखे सामानों और उपहारों में से कुछ भी नहीं बचा. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Giridih (गांडेय): बुधवार को दो बेटियों की शादी को ले बारातियों की सेवा सत्कार की तैयारियों के बीच मंगलवार को आगलगी की घटना ने सारी खुशियों पर पानी फेर दिया. घटना प्रखंड के बांसडीह की है. जहां मंगलवार को एक घर में आगलगी से नगदी समेत शादी और डेकोरेशन के सामानों समेत 10 लाख की संपति खाक हो गई. जानकारी के अनुसार गांडेय प्रखंड के बांसडीह निवासी गुल मोहम्मद के घर दो बेटियों रबाना एवं शगुफ्ता की शादी तय हुई है. बुधवार रात को बारात आने की तैयारियों के बीच घर में चहल पहल थी. रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था.

खपड़ैल घर जलकर खाक

शादी को लेकर डेकोरेशन के समान पहुंचे हुए थे और पंडाल भी तैयार हो रहा था. इसी बीच मंगलवार की दोपहर को अचानक खपड़ैल घर से धुआं उठने लगा. थोड़ी ही देर में घर से आग की लपटें उठने लगी. हो हल्ला पर ग्रामीण जुटे और मोटर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में बेटियों की शादी में उपहार स्वरूप देने के लिए रखे सामान जैसे कूलर, फ्रीज, सोफा सेट, वॉशिंग मशीन, दीवान, ड्रेसिंग टेबल, एलसीडी समेत डेकोरेशन से जुड़े कुर्सी, टेबल, कूलर, झालर, लाइट समेत नगदी 80 हजार रुपए जल कर राख हो गए.

करीब 10 लाख की संपति राख

भुक्तभोगी गुल मोहम्मद ने बताया कि बुधवार को बारात का आगमन होना है. शादी में बेटियों को उपहार स्वरूप देने के लिए दो-दो सेट कूलर, फ्रीज, सोफासेट, दीवान पलंग, अलमीरा, ड्रेसिंग टेबल, वॉशिंग मशीन, कपड़ा, एलसीडी, 80 हजार नगद समेत डेकोरेशन के समान समेत करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना पर सीओ मो हुसैन, थाना प्रभारी आनन्द प्रकाश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र मंडल, वसीम अख्तर समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और भुक्तभोगी परिवार को सांत्वना दिया.

ये भी पढ़ें…

Saraikela: खट्टी इमली लोगों के जीवन में भर रही मिठास, ग्रामीणों को मिल रहा है रोजगार

Ranchi: पिठोरिया में बेलवरण पूजा के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारम्भ, भक्तों ने मां के किए दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >