Giridih News: गणतंत्र दिवस पर नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Giridih News: गणतंत्र दिवस पर नगर भवन में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ विमल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं समूह गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई. इस कार्यक्रम में जिले के प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह, सीएम ऑफ एक्सीलेंस कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गिरिडीह, एकलव्य विद्यालय पीरटांड़, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय डुमरी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जमुआ, जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय, केंद्रीय विद्यालय गिरिडीह, सर जेसीबोस सीएम ऑफ एक्सीलेंस बालिका उच्च विद्यालय, डिस्ट्रिक्ट सीएम ऑफ एक्सीलेंस पचंबा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय गिरिडीह, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गांडेय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेंगाबाद के द्वारा एकल एवं सामूहिक नृत्य, सामूहिक गान, नाटक के जरिए अपनी प्रस्तुति से सबों का मन मोह लिया.

मंत्री सुदिव्य ने कार्यक्रम को किया संबोधित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आज का अवसर हमसबों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि आज ही के दिन संविधान लागू हुआ था. यह दिन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों और संविधान सभा की मेहनत का स्मरण कराता है. उन्होंने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति कटिबद्ध रहने की प्रतिज्ञा करने का आह्वान किया. कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और देशभक्ति का जोश भर दिया. उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि सोबरन मांझी पुस्तकालय में संविधान की मूल प्रति उपलब्ध है. हमारा प्रयास होगा कि समाहरणालय परिसर में एक विशेष कक्ष का निर्माण कर संविधान की मूल प्रति को रखा जाय, ताकि समाहरणालय आने वाले लोग संविधान की मूल प्रति को देख सकें और इस पर गर्व महसूस करें. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी रामनिवास यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं एवं बच्चों के शानदार प्रस्तुति की सराहना किया. उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन बहुत सुंदर रहा. कोई किसी से कम नहीं रहा. डीसी ने बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की प्रशंसा की एवं कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में देशप्रेम, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है. कार्यक्रम में डीसी, एसपी, डीडीसी स्मृता कुमारी सहित वरीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया. इसमें सीएम ऑफ एक्सीलेंस कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गिरिडीह को प्रथम, केंद्रीय विद्यालय गिरिडीह को द्वितीय तथा एकलव्य विद्यालय पीरटांड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >