Giridih News: युवक की हत्या के विरोध में भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

Giridih News: तिसरी थाना क्षेत्र के सिंघो निवासी बलदेव यादव के 42 वर्षीय पुत्र विजय यादव का अपहरण कर हत्या करने के विरोध में गुरुवार को भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला. नेतृत्व पार्टी नेता जयनारायण यादव कर रहे थे. शुरुआत तिसरी स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर माल्यार्पण से हुई.

मार्च तिसरी चौक तक गया. इस दौरान विजय के हत्यारों को फांसी देने, मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गयी. जयनारायण यादव ने कहा कि सिंघो के एक व्यक्ति को मारकर पेड़ पर लटका दिया गया था. इससे पहले तिसरी पंदनाटांड़ निवासी दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गयी थी, लेकिन अभी तक इनका खुलासा नहीं हुआ. वहीं एक माह पूर्व ही विजय यादव और कथित हत्यारों के बीच झगड़ा हुआ था. इसे लेकर तिसरी थाना में आवेदन भी दिया गया था. यदि उसी समय प्रशासन ने मुस्तैदी से कार्रवाई करता, तो विजय के साथ ऐसा नहीं होता. कहा कि तिसरी प्रखंड में हत्या, लूट और भ्रष्टाचार बढ़ गया है. यहां के विधायक बाबूलाल मरांडी और सांसद अन्नपूर्णा देवी चुप हैं. कहा कि पूर्व विधायक राजकुमार यादव के ओडिशा से वापस आते ही तिसरी में भ्रष्टाचार आदि के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जायेगा. मार्च में भोला साव, उपेंद्र शर्मा, मुन्ना गुप्ता, बालेश्वर यादव, बिनोद यादव, श्रीपत यादव, विकास दास, सोनू यादव आदि मौजूद थे. संवाददाता-अमरदीप सिन्हा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >