Giridih News: पुलिस से की मारपीट व छिनतई की शिकायत

Giridih News: देवरी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह (ढेंगाडीह) गांव के अजय राय ने पुलिस को आवेदन देकर गांव के ही रोहित सिंह, बनारस सिंह व रंजीत सिंह तथा पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध जान से मार देने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है.

शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा कि सोमवार 29 दिसंबर को उक्त लोग लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से लैस होकर घर में घुसे. कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया. बीच-बचाव करने आये परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बदसलूकी की गयी. साथ ही सोने की चेन को छीन लिया गया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है. देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >