Giridih News :कोयला चोरों ने सीसीएल कर्मियों व होमगार्ड पर किया हमला

Giridih News :सीसीएल की गिरिडीह कोलियरी की सीपी साइडिंग में रविवार को कोयला चोरों ने सीसीएल कर्मचारियों व होमगार्ड के जवानों पर हमला कर दिया. इस घटना में कर्मियों को चोट आयी है. घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस सीपी साइडिंग पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.

सीसीएल की सीपी साइडिंग की घटना, दो महिला होमगार्ड जवान से की बदसलूकी

सीसीएल की गिरिडीह कोलियरी की सीपी साइडिंग में रविवार को कोयला चोरों ने सीसीएल कर्मचारियों व होमगार्ड के जवानों पर हमला कर दिया. इस घटना में कर्मियों को चोट आयी है. घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस सीपी साइडिंग पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. घटना के बारे में बताया गया कि सीपी साइडिंग से कोयला चोरी होती है. रविवार को रैक के लिए वहां पर सीसीएल द्वारा कोयला गिराया गया था. इसकी निगरानी सीसीएल कर्मचारियों के अलावा होमगार्ड के जवान कर रहे थे. इसमें महिला होमगार्ड की जवान भी शामिल थीं. इसी बीच कोयला चोरों ने सीपी साइडिंग से दिनदहाड़े कोयला चोरी करना शुरू किया. इसका विरोध करने पर कोयला चोरों ने उनपर हमला कर दिया. इसमें पांच सीसीएल कर्मी और दो महिला होमगार्ड घायल हो गये. ड्यूटी पर तैनात दो महिला गार्डों के साथ भी बदसलूकी की गयी. सीसीएल कर्मी मनीष कुमार ने बताया कि चोरों की संख्या लगभग 30-35 थी. उनके अलावा सीसीएल कर्मी अमित यादव, मनोज कुमार, तस्लीम अख्तर, महिला होमगार्ड शकुंतला व प्रीति के साथ मारपीट की गयी है.आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारीघटना की जानकारी तत्काल सीसीएल के महाप्रबंधक और परियोजना पदाधिकारी को दी गयी. इसके बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को सूचित किया गया. इसके बाद अवर निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कोयला चोर मौके भाग चुके थे. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बता दें कि चोर सीपी साइडिंग से चोरी के साथ रैक से भी कोयला उतार लेते हैं. इससे कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >