गावां के बगझंत स्कूल तक पहुंचने का रास्ता नहीं, जर्जर भवन में पढ़ रहे करीब 100 बच्चे

गावां के उप्रावि बगझंत में पहुंच पथ न होने से बच्चे पहाड़ी पगडंडी से स्कूल जाने को मजबूर हैं. विद्यालय भवन भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे बड़ा खतरा है.

गावां. प्रखंड की नीमाडीह पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बगझंत में पहुंच पथ नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य सड़क से विद्यालय की दूरी करीब 200 मीटर है, लेकिन स्कूल तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को एक टीले से होकर गुजरना पड़ता है. टीले के नीचे करीब 50 फीट गहरा गड्ढा है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है.

स्कूल का जर्जर भवन

विद्यालय में करीब 100 बच्चे अध्ययनरत हैं और उनके लिए तीन शिक्षक पदस्थापित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल तक सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण बच्चों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है.

जर्जर हो चुका है विद्यालय भवन

विद्यालय का भवन भी काफी जर्जर हो गया है. कई जगह फर्श उखड़ रहा है, जबकि छत की ढलाई भी गिर रही है. सामने से देखने पर भवन की स्थिति काफी खराब नजर आती है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है.

विद्यालय में शौचालय की स्थिति भी ठीक नहीं है. वहीं, पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शिक्षकों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है. स्कूल के लिए पानी पहाड़ी के नीचे से लाना पड़ता है.

विभाग को दी गयी है सूचना

विद्यालय के सचिव नकुल यादव ने बताया कि पहुंच पथ और जर्जर भवन की स्थिति को लेकर विभाग को सूचना दी गयी है. अभिभावकों ने भी विद्यालय तक सुरक्षित पहुंच पथ बनाने और जर्जर भवन की मरम्मत कराने की मांग विभाग से की है.

ये भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी मामले में बेंगाबाद के चार सफल अभ्यर्थियों को CID का नोटिस, समीर से पूछताछ में मिले सुराग

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल तक पहुंचने के लिए जल्द सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था की जानी चाहिए. साथ ही जर्जर भवन, शौचालय और पेयजल की समस्या का भी समाधान होना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Binod pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >