चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जिला प्रशासन को सौंपी प्रचार सामग्री

पने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व जन जागरूकता को ले गिरिडीह जिला प्रशासन के निर्देश पर पांच तरह के स्लोगन वाले स्टीकर/पोस्टर बनवाया है.

गिरिडीह. अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व जन जागरूकता को ले गिरिडीह जिला प्रशासन के निर्देश पर पांच तरह के स्लोगन वाले स्टीकर/पोस्टर बनवाया है. गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर समस्त जिले में वितरित करने के लिए पोस्टर जिला प्रशासन को सौंप दिया. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने बताया कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए संस्था हरसंभव आगे रहती है. आम चुनाव को लेकर चेंबर मतदाता जागरूकता को ले दृढ़ संकल्पित है. चेंबर ने जिला प्रशासन के आदेशानुसार गिरिडीह जिले के लिए पांच तरह के पोस्टर प्रशासन को सौंप दिया है.नगर निगम क्षेत्र के लिए पोस्टर चेंबर ने मधुबन वेजिस में रखे गए हैं. उन्होंने शहरी क्षेत्रों के सभी व्यवसायियों से अनुरोध किया है कि वह मधुबन वेजिस से स्टीकर पोस्टर कलेक्ट कर अपने प्रतिष्ठान या अपने वाहन में लगायें, ताकि मतदाता जागरूकता अभियान में जिला प्रशासन को सहयोग हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >