बगोदर चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में संगठित क्षेत्रों के साथ -साथ असंगठित और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों को छीनने वाले चार श्रम कोड लाये जा रहे हैं. कोड के लागू होने से मजदूरों के काम करने, न्यूनतम मजदूरी, पीएफ तथा सामाजिक सुरक्षा, संगठित होने व संघर्ष करने के लिए ट्रेड यूनियन बनाने जैसे अधिकार समाप्त हो जायेंगे. उन्होंने कहा कि जी राम जी के नाम पर केंद्र सरकार मनरेगा के अधिकार को खत्म कर रही है. इसके बजट में भारी कमी की गयी है और न्यूनतम मजदूरी तीन सौ रुपए से भी कम है. कॉरपोरेट घरानों के फायदे के लिए चार श्रम कोड व जी राम जी योजना लायी जा रही है. देश की आजादी और संप्रभुता को अमरीका के हाथों नीलाम किया जा रहा है. केंद्र सरकार की इन नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज होगा. इंनौस के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो ने भी संबोधित किया. का संचालन पूर्व प्रमुख मुश्ताक अंसारी ने किया. मौके पर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, राजेश मंडल, भुनेश्वर महतो, जिप सदस्य सरिता महतो, खगिया देवी, फारुख अंसारी, रज्जाक अंसारी, इश्तियाक अंसारी, दिनेश सिंह, गांगो दास, राजकुमार दास, बिनोद महतो, राहुल कुमार, इमरान नजीर, उमेश महतो, हेमलाल महतो, पंकज महतो, शंभु महतो, कुमुद यादव, लीलाधारी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
Giridih News :जी राम जी के नाम पर केंद्र सरकार मनरेगा के अधिकार को खत्म कर रही: विनोद सिंह

Giridih News :जी राम जी के नाम पर केंद्र सरकार मनरेगा के अधिकार को खत्म कर रही: विनोद सिंह
Copied link
देश भर के संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में बगोदर में भाकपा माले, झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा व मोटर कामगार यूनियन ने मार्च निकाला. मार्च सरिया रोड से शुरू होकर पूरे बाजार का भ्रमण.