लंकास्टर अस्पताल परिसर में भीषण भू-धंसान, मचा हड़कंप; जीएम ने लिया स्थिति का जायजा

गिरिडीह सीसीएल के लंकास्टर अस्पताल परिसर में भीषण भू-धंसान से सड़क फटी और भवन में दरारें आ गईं। प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

सीसीएल की गिरिडीह कोलियरी स्थित लंकास्टर अस्पताल परिसर में मंगलवार की सुबह हुए भीषण भू-धंसान से हड़कंप मच गया. घटना सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच की बतायी जा रही है. भू-धंसान के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा और क्षेत्र में संभावित अवैध कोयला खनन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं.

जीएम समेत अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह सीसीएल गिरिडीह के जीएम केएस गैवाल, पीओ जीएस मीणा, सीएमओ डॉ परिमल सिन्हा, डॉ अनुराग कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

सीसीएल अस्पताल परिसर में भू धंसान का दृश्य | Prabhat Khabar Network

भू-धंसान से सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

भू-धंसान की चपेट में अस्पताल परिसर का एक बंद भवन भी आ गया है. भवन की दीवारों और छत में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गयी हैं. भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गयी है. भू-धंसान की घटना ने एक बार फिर गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में जमीन के नीचे चल रही गतिविधियों और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

सीसीएल अस्पताल परिसर में भू धंसान का दृश्य | Prabhat Khabar Network

अस्पताल के बाहर भी भू-धंसान का असर

भू-धंसान का असर अस्पताल परिसर की ओर जाने वाली पक्की सड़क पर भी पड़ा है. सड़क कई जगह फट गयी है. बीच सड़क पर चौड़ी दरारें पड़ गयी हैं, जबकि कई हिस्सों में जमीन धंसने से आवागमन प्रभावित हो गया है. इससे अस्पताल परिसर की ओर जाने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है.

सीसीएल अस्पताल परिसर में भू धंसान का दृश्य | Prabhat Khabar Network

अस्पताल परिसर में प्रवेश पर प्रबंधन ने लगायी रोक

घटना के बाद सीसीएल प्रबंधन ने एहतियातन अस्पताल परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए वहां गार्ड तैनात किये गये हैं. महाप्रबंधक केएस गैवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है. भू-धंसान की वास्तविक स्थिति का आकलन कराया जा रहा है. स्थिति स्पष्ट होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suraj kumar sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >