लंकास्टर अस्पताल परिसर में भू-धंसान से दहशत, ओपीडी ऑफिसर्स क्लब में होगी शिफ्ट

गिरिडीह कोलियरी स्थित लंकास्टर अस्पताल परिसर में अचानक हुए भू-धंसान ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है. अस्पताल का एक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि अन्य इमारतों में दरारें आ गई हैं. स्थिति को देखते हुए ओपीडी सेवा को ऑफिसर्स क्लब में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है.

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी स्थित लंकास्टर अस्पताल परिसर में मंगलवार को हुए भू-धंसान के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. भू-धंसान से अस्पताल का बंद भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि एक अन्य कार्यालय भवन में दरारें आ गयी हैं. जमीन धंसने के साथ सड़क पर भी दरार पड़ गयी है. घटना के बाद सीसीएल प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनजर भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी करा दी है.

ऑफिसर्स क्लब में शुरू होगी ओपीडी सेवा

अस्पताल परिसर में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ऑफिसर्स क्लब में ओपीडी सेवा बहाल करने का निर्णय लिया गया है. हालांकि, ओपीडी सेवा शुरू होने में अभी दो-तीन दिनों का समय लग सकता है. तब तक मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

दहशत के बीच ड्यूटी कर रहे अस्पताल कर्मी

भू-धंसान की घटना के बाद अस्पताल कर्मियों में भी भय का माहौल है. कर्मी दहशत के साये में ड्यूटी करने को मजबूर हैं. वहीं अस्पताल परिसर में स्थित आवासों में रहने वाले लोग भी जमीन धंसने की घटना से काफी डरे हुए हैं. लोगों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गयी है.

जीएम ने किया प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

बुधवार को गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक केएस गैवाल ने अधिकारियों के साथ दोबारा भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. प्रबंधन की ओर से प्रभावित हिस्से की निगरानी भी की जा रही है.

मंगलवार सुबह हुआ था भू-धंसान

बता दे कि मंगलवार की सुबह लंकास्टर अस्पताल परिसर में अचानक भू-धंसान की घटना हुई थी. इसकी चपेट में अस्पताल का बंद भवन आ गया और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं परिसर के एक अन्य कार्यालय भवन में दरारें पड़ गयीं. जमीन धंसने और सड़क में दरार आने के बाद पूरा इलाका असुरक्षित नजर आ रहा है. घटना के बाद प्रबंधन की ओर से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suraj kumar sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >