Giridih News :बैंक ऑफ इंडिया मकडीहा शाखा में सेंधमारी

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया मकडीहा शाखा में चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने बैंक भवन के पूर्वी छोर की दीवार में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया मकडीहा शाखा में चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने बैंक भवन के पूर्वी छोर की दीवार में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, चोरों को नगदी हाथ नहीं लगा. बैंक के प्रबंधक रविशंकर के अनुसार चोरों ने सेंधमारी कर बैंक को लिंक से जोड़ने वाले दो मॉडम चुरा ले गये. जबकि, डॉक्यूमेंट रूम का ताला तोड़ दिया. साथ ही बैंक में रखा एक-एक अलमारी का लॉक व बक्सा का ताला तोड़कर कागजात को खंगाला गया है. साथ ही फायर अलार्म की वायरिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया. एक सीसीटीवी कैमरा को भी खोल लिया है. इधर, चोरी की सूचना पर देवरी थाना के एएसआई राधेश्याम चौधरी मकडीहा पहुंचकर जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >